Table of Contents
Current affairs in hindi: साप्ताहिक(दिनांक 27.09.2021 से 02.10.2021) तक –[ राष्ट्रीय मुद्दे,अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे, खेलकूद, पुरस्कार] आदि।
Current affairs in hindi with rojgardarpan : प्रिय पाठकों सादर नमस्कार rojgardarpan.com Current affairs in hindi के अंतर्गत प्रतियोगी स्टूडेंट्स के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिनांक- (27.09.2021 से 02.10.2021) तक लाया है। हिन्दी माध्यम से तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, की इस लेख से आप सबको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप सबको करेंट अफेयर्स का यह लेख पढ़ने में अच्छा लगा हो तो आप अपने सकारात्मक अथवा नकारात्मक सुझाव अवश्य दें, हमें आप सबके कमेन्ट का इंतजार अवश्य रहेगा। धन्यवाद।
राष्ट्रीय मुद्दे-:
चक्रवात तूफान गुलाब (cyclone Gulab) ने भारत के दो राज्यों ओडिसा एवं आंध्र प्रदेश को ज्यादा प्रभावित किया।
- भारत के दो राज्य ओडिसा और आंध्र प्रदेश को चक्रवात गुलाब ने ज्यादा प्रभावित किया है।
- चक्रवात ने आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम एवं ओडिशा के गोपालपुर के बीच दस्तक दी।
- चक्रवात- चक्रवात का शाब्दिक अर्थ है- गोल घेरे में घूमती हुई हवा।
- चक्रवात दो प्रकार के होते है- शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात एवं उष्ण कटिबंधीय चक्रवात।
रतन चक्रवर्ती त्रिपुरा के नए विधान सभा अध्यक्ष बने।
- त्रिपुरा की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है।
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री- विप्लव कुमार देव
- त्रिपुरा कएगवर्नर – सत्यदेव नारायण आर्य
नागालैंड राज्य को ‘नागा खीरा’ को GI टैग किया गया है।
- भारत के नागालैंड राज्य को ‘नागा खीरा’ को GI टैग प्रदान किया गया है।
- GI- geographical indication
- GI टैग किसी भी उत्पाद के लिए एक प्रतीक चिह्न के समान होता है।
- GI टैग – उत्पाद की विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति, विशेष गुणवत्ता, एवं पहचान के लिए दिया जाता है।
भारत के हिमांचल प्रदेश में दुनिया का सबसे ऊंचे पर इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया।
- हिमांचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिला के काजा में दुनिया के सबसे ज्यादा ऊंचा एलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया।
- यह 500 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।
- यह वाहनों के प्रदूषण को कम करने सहायता करेगा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ करेंगे।
- पीएम श्री नरेंद्र मोदी 27सितंबर,201 को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का प्रारंभ करेंगे।
- यह योजना 6 केंद्रशासित प्रदेशों में पायलट के आधार पर लागू किया जाएगा।
- यह नागरिकों की सहमति से उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुँच और आदान- प्रदान को सक्षम बनाएगा।
- यह योजना प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य आईडी प्रदान करेगा।
पीएम मोदी राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान रायपुर के नवनिर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- पीएम मोदी कल राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान रायपुर के नवनिर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- यह संस्थान रायपुर की स्थापना जैविक तनाव में अनुसंधान करने मानव अनुसंधान करने मानव संसाधन विकसित करने और नीतिगति सहायता प्रदान करने के लिए की गई।
लेफ़्टिनेंन्ट जनरल गुरबीरपाल सिंह को राष्ट्रीय कैडेट कोर ( एनसीसी) के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
- लेफ़्टिनेंन्ट जनरल गुरबीरपाल सिंह को राष्ट्रीय कैडेट कोर ( एनसीसी) 34 वाँ नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
- वह नागालैंड एवं सियाचिन ग्लेशियर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में कंपनी कमांडर थे।
राजस्थान की सोजत मेहंदी को जीआई टैग प्राप्त हुआ।
- राजस्थान की सोजत मेहंदी को भौगोलिक संकेत जीआई टैग मिल है।
- सोजत मेहंदी की उत्पत्ति सोजत में उगाई जाने वाली मेहंदी के पत्तों से होती है।
- बरसात के जल का उपयोग करके इसकी खेती की जाती है।
असम राज्य की जुड़िमा राइस वाइन जीआई टैग पाने वाली पूर्वोत्तर भारत की प्रथम पेय बनी।
- असम की पारंपरिक जुड़िमा वाइन को भौगोलिक संकेत (GI टैग) से सम्मानित किया गया है।
- यह जीआई टैग पाने वाला पूर्वोत्तर का पहला पे है।
- दिमासा आदिवासी इस पेय को चावल एवं कुछ जड़ी बूटियों से तैयार करते है।
हरियाणा सरकार ने स्वैच्छिक सेवा प्रदान करने के लिए लोगों के लिए समर्पण पोर्टल लॉन्च किया।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिक्षा, कौशल विकास, खेल और कृषि के क्षेत्र में स्वैच्छिक सेवा प्रदान करने के लिए “समर्पण पोर्टल” लांच किया।
- इस पोर्टल उन लोगों को एक मंच प्रदान करेगा जो समाज के लिए कुछ करना चाहते है।
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रारंभ किया गया।
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री (एमओएचयूए) हरदीप सिंह पूरी द्वारा लॉन्च किया गया है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 जो दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है, का लगातार सातवाँ संस्करण है।
सरकार ने नवाचारों का समर्थन करने के लिए जन केयर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
- केन्द्रीय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने ‘जन केयर’ शीर्षक से ‘अमृत ग्रैंड चैलेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया है।
- यह प्रोग्राम 31 दिसंबर को समाप्त होगा।
- यह टेलीमेडसिन, डिजिटल स्वास्थ्य एमहेल्थ के साथ बिग डेटा आदि के लिए लॉन्च किया गया।
निमाबेन आचार्य गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
- भाजपा की वरिष्ठ विधायक निमाबेन आचार्य गुजरात विधानसभा की पहली अध्यक्ष बनी।
- विठ्ठलभाई पटेल ने 1925 में केन्द्रीय विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष बने।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पाँच और वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी।
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पाँच और वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी।
- इस योजना को पहले स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए राष्ट्रीय योजना(मध्याह्न भोजन योजना) के रूप में जाना जाता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वरा वयो नमन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वरा वयो नमन कार्यक्रम 01.10.2021 को आयोजित किया जाएगा।
रेबेका वैनेस सूचियांग को मेघालय सरकार की प्रथम महिला मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
- रेबेका वैनेसा सुकियांग को मेघालय की प्रथम महिला मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1989 बैच की अधिकारी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने प्रयागराज से स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रयागराज से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के बारें में जागरूकता पैदा करना और लोगों को कचरे की सफाई के लिए इकठ्ठा करना है।
ई.आर.शेख ने आयुध निदेशालय के प्रथम महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
- ई.आर.शेख ने आयुध निदेशालय के प्रथम महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने की आयुध फैक्ट्रियों में काम किया है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे-:
भारत ने भूटान के लिए छोटे उपग्रह के संयुक्त विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- भारत ने भूटान के छोटे उपग्रह के संयुक्त विकास पर कार्यान्वयन वुवस्था पर हस्ताक्षर किए।
- हस्ताक्षर समारोह में भारत एवं भटन के राजदूत ने भाग लिया।
- अंतरिक्ष क्षेत्र का सहयोग दोनों देशों के बीच सहयोग का नया क्षेत्र होगा।
जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक परतीने संघीय चुनाव में वोट का सबसे बड़ा हिस्सा जीता।
- जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) ने संघीय चुनाव में वोट का सबसे बड़ा हिस्सा जीता।
- नई संसद में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है।
- जर्मनी की अगली सरकार बनाने के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी अग्रणी है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के लिए बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया।
- भारत को 2022 से 2027 तक 6 वर्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के लिए बाहरी लेख परीक्षक के रूप में चुना गया है।
- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) जीसी मुर्मू को आईएईए आम सम्मेलन का बहुमत मिला।
भारत, अमेरिका ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान में सहयोग के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका ने चौथे भारत-अमेरिका स्वास्थ्य वार्ता के समापन स्तर में दो समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया ।
- भारत और अमेरिका वैश्विक स्वास्थ्य संरचना में सुधार के लिए मिलकर काम कर रहें है।
पूर्व राजनयिक फुमियो किसहीदा जापान के नए प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है।
- जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने गवर्निंग पार्टी नेतृत्व का चुनाव जीत लिया है, और वह जापान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।
- फुमियो किशिद ने प्रधान मंत्री योशीहीदे सुग्गा का स्थान लिया है।
भारत, आस्ट्रेलिया 2022 तक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
- भारत और आस्ट्रेलिया ने घोषणा की है की वे 2022 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सहमत हो जाएंगे।
पुरस्कार-सम्मान
75 दिव्यानगजनों को हुनरबाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान ने 15 राज्यों के 75 दिव्यंगजनों को हुनरबाज पुरस्कार से सम्मानित किया।
- यह अवार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्हे दीनदायल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है।
वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला।
- इस पुरस्कार के लिए 11 वैज्ञानिकों की घोषणा की गई।
- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के 80 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विजेता की घोषणा की गई।
- शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड-
- यह पुरस्कार उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट शोध के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद(सीएसआइआर) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
- यह पुरस्कार भारतीय वैज्ञानिकों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान,गणित,भौतिक,चिकित्सा,इंजीनियरिंग,पृथ्वी,वायुमण्डल,महासागर एवं ग्रह विज्ञान में योगदान के लिए दिया जाता है।
- इसमें 5 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
खेलकूद-:
लुईस हैमिल्टन ने 100फार्मूला-1 रेस जीतकर इतिहास में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- लुईस हैमिल्टन ने फार्मूला-1 रेस में 100 जीत का रिकॉर्ड बनाया है।
- वह ऐसा करने वलोए इतिहास के पहले F-1 ड्राइवर बन गए है।
- वह रूसी ग्रैंड परिक्स में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद यह उपलब्धि प्राप्त की।
भारत की सानिया मिर्जा एवं झाँग शुआई ने ओसटरावा ओपन डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब जीता।
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चीनी की शुआई झाँग ने ओसटरावा ओपन महिला युगल का खिताब जीता।
- सानिया मिर्जा का यह सीजन का पहला खिताब है। अगस्त 2021 में यूएसए में डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड इवेंट में सानिया मिर्जा क्रिस्टीन मकेल के साथ उपविजेता रही।
विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2021 में भारत ने रजत पदक जीते।
- भारत ने विश्व तीरंदाजी में चैम्पियनशिप 2021 में तीन रजत पदक जीतें।
- विजयवाड़ा की वेन्नम ज्योति सुरेखा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2021 में 2021 में तीन रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला गुलाबी गेंद वाला महिला डे-नाइट टेस्ट मैच प्रारंभ हुआ।
- भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कविसलैंड के कैरार ओवल में पहला गुलाबी गेंद वाला महिला डे-नाइट टेस्ट मैच प्रारंभ हुआ।
- 22 नवंबर 2019 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला गुलाबी गेंद वाला टेस्ट खेला था।
कला एवं संस्कृति-:
आईजीएनसीए 75 गांवों में सांस्कृतिक मानचित्रण प्रारंभ करेगा।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र(आईजीनसीए) ने 75 गांवों में सांस्कृतिक मानचित्रण प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
- लोक कलाओं का डेटाबेस बनाने एवं गांवों की विरासत की मैपिंग का काम पाँच वर्ष में पूरा किया जाएगा।
प्रमुख दिवस-:
विश्व पर्यटन दिवस- 27 सितंबर
- प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
- इस वर्ष इस पर्यटन दिवस की थीम- ‘समावेसी विकास’ के लिए पर्यटन है।
विश्व नदी दिवस 2021 : 26 सितंबर
- हर वर्ष सितंबर के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस की थीम- “हमारे समुदायों में जलमार्ग” है।
सूचना की सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस:28 सितंबर
- सूचना की सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 28 सितंबर को हर वर्ष मनाया जाता है।
- 17 नवंबर 2015 को यूनेस्को ने घोषणा की हर साल 28 सितंबर को मनाया जाएगा।
- थीम- ‘जानने का अधिकार-सूचना तक पहुँच के साथ बेहतर निर्माण’।
रक्षा-:
भारत ने स्पेन के साथ सी आकाश मिसाइल के नए संस्करण आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- ओडिशा के परीक्षण रेंज चाँदीपुर से आकाश प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
- आकाश प्राइम बेहतर सटीकता के लिए स्वदेशी सक्रिय रेडियो फ्रीक्वेनसी सीकर से लैस है।
भारत और ओमान ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- भारत और ओमान ने नौवहन सूचनाओं के आदान- प्रदान एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह एवं उनके ओमानी समकक्ष एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसेंन अल रहबी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विविध-:
चेन्नई राज्य का एंजियार रेलवे स्टेशन पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित हरित रेलवे स्टेशन बना।
- पुरत्वी थलाइवर डॉ.एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (डीआरएम) या चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से सौर ऊर्जा के माध्यम से 100% ऊर्जा मिलेगी।
- यह रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बनने जा रहा है।
- यह प्रथम भारतीय रेलवे स्टेशन बन जाएगा, जिसे सौर पैनलों के माध्यम से 100% दिन की ऊर्जा मिलेगी। भारत ने वर्ष 2030 से पहले शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन
- भारत में सौर ऊर्जा से चलने वाले रेलवे स्टेशन- हावड़ा रेलवे स्टेशन, कटरा रेलवे स्टेशन, आधुनिक कोच फैक्ट्री रायबरेली।
नासा ने पृथ्वी के परिदृश्य की निगरानी के लिए लैंडसेट 9 उपग्रह लॉन्च किया।
- नासा(नेशनल एरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने पृथ्वी की सतह की निगरानी के लिए लैन्डसैट 9 उपग्रह को सफलता पूर्वक लॉन्च किया।
- इसे कैलिफोर्निया के वैनडेंबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किया गया है।
- उपग्रह को यूनाइटेड लॉन्च एलायन्स एटलस वी रॉकेट से लॉन्च किया गया।
- यह उपग्रह कृषि उत्पादकता,व्न सीमा,स्वास्थ्य,पानी के उपयोग,जंगल की आग के प्रभाव, प्रवाल भित्ति शरण और उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई जैसे मुद्दों के लिए नीतियाँ बनाने में मदद करेगा।
- नासा का मुख्यालय वाशिंगटन में है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने ‘अमूल शहद’ का शुभारंभ किया।
- केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड का एक उत्पाद ‘अमूल शहद’ लॉन्च किया।
- कृषि मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्त्व पर जोर दिया।
अमेजन ने भारत में अपनी वैश्विक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा पहल प्रारंभ की।
- अमेजन ने भारत में अपने वैश्विक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा कार्यक्रम,अमेजन फ्यूचर इंजीनियर को लॉन्च किया।
- इसके अंतर्गत वंचित समुदाय के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा और नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- अमेजन इस तरह का प्रोग्राम यूएस,यूके,कनाडा एवं फ्रांस में भी चल रहा है।
रणबीर सिंह को भारत के लिए एनबीए के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया।
- नेशनल बास्केट बाल एसोसिएसन ने बॉलीवुड रणबीर सिंह को भारत के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नामित किया है।
- वह भारत में एनबीए द्वारा शुरू की गई विभिन्न लीग पहलों में भाग लेंगे।
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज प्रतियोगिता-:
Q.चक्रवती तूफान गुलाब ने भारत के किन दो राज्यों को प्रभावित किया है?
- ओडिशा और आंध्र प्रदेश
- केरल और तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल और केरल
- महाराष्ट्र और गोवा।
Q.किस राज्य के नागा खीरा को GI टैग प्रदान किया गया है?
- नागालैंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- तमिलनाडु
Q.रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब किसने जीता?
- लुईस हैमिलटन
- मैक्स वेरसटेपपएन
- सर्जियों पेरेज
- वोलटेरी बोटास
Q.भारत के लिए एनबीए का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
- रणबीर कपूर
- अजयदेवगन
- सलमान खान
- आमिर खान
Q.किस दो देशों के मध्य प्रथम डे-नाइट टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का प्रयोग किया है ?
- भारत और आस्ट्रेलिया
- श्रीलंका एवं अमेरिका
- न्यूजी लैंड एवं वेस्टइंडीज
- दक्षिण अफ्रीका एवं इंग्लैंड
Q.गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष
कौन है ?
- मीरा कुमार
- निमा बेन आचार्य
- सुनीता देवी
- इनमें से कोई नहीं
Q.रतन चक्रवर्ती कहाँ के नए विधान सभा अध्यक्ष बने?
- मेघालय
- उत्तर प्रदेश
- त्रिपुरा
- राजस्थान
Q.सोजत मेहंदी किस राज्य की है?
- केरल
- तमिलनाडु
- राजस्थान
- पश्चिम बंगाल
Q.दुनिया का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज स्टेशन किस राज्य में बनाया गया है ?
- हिमांचल प्रदेश
- ज़्म्मू कश्मीर
- बिहार
- केरल
Q.विश्व नदी दिवस कब मनाया जाता है ?
- 8 सितंबर
- 26 सितंबर
- 1 सितंबर
- 10 अक्टूबर
आप सबको यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज प्रतियोगिता कैसा लगा अपने विचार अवश्य प्रस्तुत करें। धन्यबाद।
आपइसे भी पढ़ें –
Current affairs in hindi [ rojgardarpan]
Current affairs in hindi
[ वर्णमाला ] किसे कहते है ?
नीरज चोपड़ा जीवन परिचय 2021 | Neeraj Chopra Biography in hindi 2021