Current affairs in hindi

Current affairs in hindi

Current affairs in hindi,साप्ताहिक  ( दिनांक- (20.09.2021 से 26.09.2021) तक, के अंतर्गत -[राष्ट्रीय मुद्दे, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे, खेलकूद, पुरस्कार एवं सम्मान,अर्थव्यवस्था, आदि ]

प्रिय पाठकों सादर नमस्कार rojgardarpan.com Current affairs in hindi के अंतर्गत प्रतियोगी  स्टूडेंट्स के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिनांक- (20.09.2021 से 26.09.2021) तक  लाया है। [अगला साप्ताहिक करेंट अफेयर्स महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के साथ आप सबको मिलेगा, जिसे आप सबको याद करने में बहुत ही आसानी होगी] हिन्दी माध्यम से तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, की इस लेख से आप सबको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप सबको करेंट अफेयर्स का यह लेख पढ़ने में अच्छा लगा हो तो आप अपने सकारात्मक अथवा नकारात्मक सुझाव अवश्य दें, हमें आप सबके कमेन्ट का इंतजार अवश्य रहेगा। धन्यवाद।

Current affairs in hindi

राष्ट्रीय मुद्दे-:

पंजाब के प्रथम दलित एवं 16वें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बने।

  • चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री है, और ये पंजाब के प्रथम दलित मुख्यमंत्री है।
  • मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 18 सितंबर को इस्तीफा दे दिया।
  • पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित है।
  • पंजाब राज्य में 13 लोकसभा की सीटें एवं 7 राज्यसभा की सीटें है।

भारत सरकार संसार के सबसे लंबाई का राजमार्ग ( दिल्ली-मुंबई) एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण कर रही है।

  • केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया की सरकार दुनिया के सबसे लंबे राजमार्ग का निर्माण कर रही है।
  • इसका कार्य मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।
  • यह राजमार्ग 1380 किमी लंबा है।
  • यह राजमार्ग 6 राज्यों से होकर गुजरता है- दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,मध्यप्रदेश,गुजरात एवं महाराष्ट्र है।

भारत सरकार ने पूरे देश में फ्री में टेलीमेडसिन परामर्श सह दवा प्रारंभ किया।

  • केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पूरे देश में फ्री टेलीमेडसिन परामर्श सह दवा सुविधा का प्रारंभ किया।
  • सरकार का यह प्लान सुलभता,उपलब्धता,एवं वहनीयता के मुद्दों को हल करने में मदद करेगी।
  • साथ एवं ई-संजीवनी सरकार द्वारा प्रारंभ की गई टेलीमेडसिन सेवाएं है ।

सिक्किम सरकार ने ‘कॉपर महसीर’ को राजकीय मछली घोषित किया है।

  • सिक्किम सरकार ने ‘कॉपर महसीर’ को राजकीय मछली घोषित किया।
  • इस मछली को कैटली के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह मछली प्रमुख रूप से तीस्ता एवं रंगीत नदियों में पाई जाती है।
  • इस मछली का वैज्ञानिक नाम- नियोलिसोचिलस हेकसागोनोलेपिस है ।

सरकार ने एयर मार्शल वी आर चौधरी को भारतीय वायु सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

  • सरकार ने एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को भारतीय वायु सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।
  • वह 27 वें वायु सेना प्रमुख बनेगें।
  • वह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया का स्थान लेंगे।

कैलाश सत्यार्थी को ‘सतत विकास लक्ष्य एडवोकेट’ नियुक्त किया गया।

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कैलाश सत्यार्थी को सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया।
  • कैलाश सत्यार्थी 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता है।

उत्तर प्रदेश सरकार नॉयड के पास इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित करेगी।

  • उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सहायक उपकरण के लिए पार्क विकसित करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे-:

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो ने तीसरी बार चुनाव जीता।

  • जस्टिन टूडो की लिबरल पार्टी ने कनाडा में तीसरी बार चुनाव जीता है। जबकि, टूडो की लिबरल पार्टी बहुमत नहीं हासिल कर पाई ।
  • टूडो कनाडा के दूसरे सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री है।
  • वह नवंबर 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री भारत के तीन दिवसीय यात्रा थे।

  • सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फरहान अल सऊदी तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे।
  • दोनों देशों ने राजनीतिक,आर्थिक एवं सामरिक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार किया।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने व्यापक आर्थिक भागी दरी समझौते के किए बातचीत प्रारंभ की।

  • केन्द्रीय व्यापार और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त अरबअमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ थानी अहमद अल ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बात प्रारंभ की।
  • यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • व्यापक आर्थिक भागीदरी समझौता वार्ता का पहला दौर 23-24 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन-:

भारत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली भारत-यूके कॉनसुलर वार्ता की मेजबानी की।

  • भारत ने आभासी माध्यम में पहली भारत-यूनाइटेड किंगडम कांसुलर वार्ता की मेजबानी की।
  • विदेश मंत्रालय मे संयुक्त सचिव देवेश उत्तम ने भारतीय प्रतिनिधित्व का नेतृत्व किया। जबकि ब्रिटेन के प्रतिनिधित्व मण्डल का नेतृत्व जेनफ़िर एंडरसन ने किया।
  • दोनों पक्षों ने भारत यूके 2030 रोडमैप के हिस्से के रूप में लोगों से लॉनगो के संपर्क को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की ।
  • अगला भारत-ब्रिटे कांसुलर वार्ता 2022 में लंदन में आयोजित किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने कनेकटिंग आल इंडियंस नामक एक कार्यशाला का आयोजन किया।

  • इस कार्यशाला का उद्देश्य भारत को दुनिया के सबसे बड़े जुड़े देशों में से एक बनाना है।
  • इस कार्यशाला में देश के सबसे बड़े इंटरनेट सेवा प्रदाताओं सहित सार्वजनिक और निजी दोनों हितधारकों ने भाग लिया।

अमित शाह नई दिल्ली में सहकारिता के पहले मेगा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

  • गृह मंत्री अमित शाह 25 सितंबर को नई दिल्ली में सहकारिता के पहले मेगा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • सम्मेलन का आयोजन इंडियन फार्मरस फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको ), नेशनल कोऑपरेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया, आमूल और सहकार भारती द्वारा किया गया।

खेलकूद-:

पंकज आडवाणी ने दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप जीती।

  • भारत के स्नूकर पंकज आडवाणी ने ईरान के आमिर श्रकहोश को हराकर दोहा में एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में जीत हासिल की है।
  • पंकज आडवाणी बिलयर्ड्स,स्नूकर,6 रेड्स एवं 10 रेड्स प्रतियोगिता के सभी रूपों में खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए।
  • स्नूकर प्रथम बार भारत में ब्रिटिश सेना के अधिकार्यों द्वारा खेला गया था।
  • यह खेल एक आयताकार मेज पर एक क्यू स्टिक के साथ 6 जेबों वाले कपड़े से ढंके हुए मेज पर खेला जाता है।

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पंजाब की हरमिलन कौर बैंस 19 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा।

  • हरमिलन कौर बैंस ने नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 1500 मीटर का खिताब जीतकर 19 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

बीजिंग ‘2022 शीतकालीन ओलंपिक’ खेलों के लिए आधिकारिक ‘टुगेदर फॉर ए शेयर्ड फ्यूचर’ आदर्श वाक्य बना।

  • एक समारोह में ‘टुगेदर फॉर ए शेयर्ड फ्यूचर’ को ओलंपिक और पैरालम्पिक शीतकालीन खेलों के लिए बीजिंग 2022 के आधिकारिक आदर्श वाक्य के रूप में घोषित किया।
  • आयोजन समिति ने बताया की यह आदर्श वाक्य एक समुदाय के रूप में वैश्विक चुनौतियों को दूर करने के लिए खेलों की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।
  • आदर्श वाक्य ओलंपिक भवन में शीतकालीन खेल बीजिंग 2022 के योगदान को दर्शाता है।
  • 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 4 फरवरी से 20 फरवरी तक बीजिंग में होना है।

जीएम डी गउकेश ने नार्वे ओपन 2021 मास्टर्स जीता।

  • जीएम डी गउकेश ने स्तवनगर में नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 जीता है।
  • यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।
  • वह भारत के सबसे कम उम्र के एवं दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर है।
  • शतरंज एक प्रतिस्पर्धी गेम है, जो दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है।

ओडिशा नवंबर में जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी की मेजबानी करेगा।

  • जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी का आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 2021 तक भुवनेश्वर में किया जाएगा।
  • इस विश्व कप में 16 देश हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन कलिंग स्टेडियम में किया जाएगा।

पुरस्कार-सम्मान-:

ब्रिगेडियर एसवी सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेन्स नाइटेंगिल अवार्ड 2020 दिया गया।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ब्रिगेडियर एसवी सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेन्स नाइटेंगिल अवार्ड 2020 प्रदान किया।
  • नर्स प्रसाक्षक के रूप मे उनके अपर योगदान के लिए प्रदान किया।
  • यह पुरस्कार नर्सिंग के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है।

प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स 2021

  • इस अवार्ड्स का आयोजन 19 सितंबर 2021 की शाम लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया।
  • इस समारोह के मेजबान अभिनेता सेडरिक एंटोनियो काइल्स थे।
  • एप्पल टीवी एवं कॉमेडी सीरीज टेड लासो को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले।
  • गिलीयन एंडरसन के लिए 4 अभिनय पुरस्कार शामिल है।
  • गिलीयन एंडरसन ने द क्राउन के लिए एक ड्रामा सीरीज मे उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
  • जेसन सुदेकिस ने टेड लासो के लिए एक कॉमेडी शृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

शेख हसीना को एसडीजी प्रोग्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • सस्टेनबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन्स नेटवर्क ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘एसडीजी प्रोग्रेस’ अवार्ड से नवाजा गया ।
  • वह सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में बांग्लादेश की निरंतर प्रगति के लिए सम्मानित किया गया है।

बांग्लादेश की फैराज फैजा बीथर को 2021 चेंजमेकर अवार्ड से के चुना गया। 

  • बांग्लादेश की फैराज फैजा बीथर को 2021 चेंजमेकर अवार्ड से के चुना गया है।
  • फैराज फैजा बीथर को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फॉउण्डेशन द्वारा उन्हे अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा के लिए चुना गया है।
  • यह अवार्ड उस व्यक्ति को सम्मानित करता है,जिसने व्यक्तित्व अनुभव या नेतृत्व का उपयोग करके परिवर्तन को प्रेरित करता है।

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जीईएम) ने सीआईपीएस एक्सिलेन्स इन प्रोक्योरमेंट अवार्ड्स 2021 जीता।

  • गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जीईएम) ने डिजिटल ‘टेक्नोलॉजी के सर्वश्रेष्ठ उपयोग’ श्रेणी में सीआईपीएस एक्सिलेन्स इन प्रोक्योरमेंट अवार्ड्स 2021 जीता है।
  • जीईपी, जगुआर लैंड रोवर, रायल डच शेल वेंडिजिटल एवं शेल सहित वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में खरीद में सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ नामों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बाद जीईएम ने पुरस्कार जीता।

राष्ट्रपति 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करेंगे।

  • राष्ट्रपति 2019-20 के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करेंगे।
  • 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार तीन अलग-अलग श्रेणियों में 42 लोगों को दिए जाएंगे।

प्रमुख दिवस-:

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस: 21 सितंबर

  • प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष शांति दिवस का विषय- ‘रिकवरिंग बेटर फॉर एन एक्टिवल एंड सन्सटेनबल वर्ल्ड अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस।

विश्व राइनो दिवस : 22 सितंबर

  • प्रत्येक वर्ष 22 सितंबर को ईश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष के विश्व राइनो दिवस की थीं है- ‘कीप द फाइव अलाइव’

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस : 23 सितंबर

  • प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार 2018 में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बधिरों के विश्व संघ की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 26 सितंबर

  • प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानवता के लिए परमाणु हथियारों के खतरे और उनके पूर्ण उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है।

अर्थव्यवस्था-:

वाणिज्य मंत्रालय 20 से 26 सितंबर तक ‘वाणिज्य सप्ताह’ मनाएगा।

  • वाणिज्य एवं उददयोग मंत्रालय ने 20 से 26 सितंबर ‘वाणिज्य सप्ताह’ मनाने का फैसला लिया है।
  • इस वाणिज्य सप्ताह में देश भर मन भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

एडीबी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के विकास अनुमान को घटकर 10% किया।

  • एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के विकास अनुमान को 11%से घटकर 10%कर दिया।
  • यह कोविड-19 महामारी के सेवाओं, घरेलू खपत एवं शहरी अनौपचारिक क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

पीयूष गोयल ने निवेशकों एवं व्यसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली का शुभारंभ किया।

  • केन्द्रीय मंत्री ने निवेशकों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय खिड़की प्रणाली में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएलआइ योजना आदि जैसी अन्य योजनाओ को मजबूत करेगा।

पुस्तकें एवं लेखक-:

पुस्तक “ट्रांस्लेटिन्ग माइसेल्फ़ एंड अदर” का विमोचन 2022

  • “ट्रांस्लेटिन्ग माइसेल्फ़ एंड अदर के लेखिका झुंपा लाहिड़ी है।
  • यह पुस्तक निबंध का एक संग्रह है।
  • इस पुस्तक का प्रकाशन प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

  • पुस्तक के लेखक डॉ प्रभलीन सिंह है।
  • पुस्तक में भारत में सिख युवाओं की 100 प्रेरणादायक कहानियाँ है।

चेतन भगत ने अपनी नई किताब ‘400डेज’ का ट्रेलर जारी किया।

  • यह पुस्तक 8 अक्टूबर को रिलीज होगी।
  • इस किताब की कहानी एक अपहरण और प्रतिबंधित प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती है।

रिपोर्ट-सूचकांक-:

डेटा में गड़बड़ी पाए जाने के कारण विश्व बैंक ने ‘डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट को बंद करने का फैसला किया।

  • विश्व बैंक समूह ने 2018 एवं 2020 के आंकड़ों में गड़बड़ी पाए जाने के कारण डूइंग बिजनेस रिपोर्ट को बंद करने का फैसला किया।
  • 2018 एवं 2020 की रिपोर्ट में चीन के पक्ष में डेटा की गड़बड़ी कीये जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।
  • इस अनियमितताओं ने चार देश( चीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात एवं अजरबैजान) को प्रभावित किया।
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग 2020 में भारत का स्थान 63वें पर था।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत 46वें स्थान पर

  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत 46वें पर निर्धारित किया गया है।
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 48 से बढ़कर 2021 में 46 हो गई है।
  • स्विट्जरलैंड, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूनाइटेड किंगडम ने सूचकांक में अपने शीर्ष स्थान पर बने हुए है।

भारत के 2050 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक बनने की संभावना।

  • ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2050 तक दुनिया का सबसे बड़ा आयातक बनने की संभावना।
  • चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा आयातक होगा।
  • वर्तमान में भारत 2.8% हिस्सेदारी के साथ दुनिया का 8वाँ सबसे बड़ा आयातक है।
  • भारत वर्तमान में 3.3% हिस्सेदारी के साथ दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ।

स्वास्थ्य मंत्री ने एफएसएसएआई का तीसरा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने एफएसएसएआई का तीसरा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया।
  • बड़े राज्यों में गुजरात का स्थान सबसे ऊपर है।
  • केरल का स्थान दूसरा है।
  • तमिलनाडु का स्थान तीसरा है ।
  • छोटे राज्यों में गोवा का स्थान प्रथम है।

स्टार्टअप जीनोम की द ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2021 ने बेंगलूरू को शीर्ष 30 वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टें में 23वें स्थान पर रखा।

  • स्टार्टअप जीनोम की द ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2021 ने बेंगलूरू को शीर्ष 30 वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टें में 23वें स्थान पर रखा।
  • दिल्ली 36 वें स्थान के साथ उपविजेता रही। 2020 की रैंकिंग में बेंगलुरू 26वें स्थान पर था।

रक्षा -:

भारत की नौसेना एवं इंडोनेशिया की नौसेना ने ‘समुद्र शक्ति’ अभ्यास का आयोजन किया।

  • भारतीय नौसेना एवं इंडोनेशयाई नौसेना ने 18 सितंबर 2021 को ‘समुद्र शक्ति’ अभ्यास का आयोजन किया।
  • इस आयोजन का अभ्यास द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, आपसी समझ को बढ़ाने एवं दोनों नौसेनाओ के बीच समुद्री संचालन में अंतर-संचालन के लिए किया गया था।
  • इस आयोजन मे मिलिट्री इंटरडिक्शन ऑपरेशन्स, क्रॉस डेक लैंडिंग, एयर डिफेंस सीरियल, प्रैक्टिस वेपन फायरिंग इस अभ्यास के हिस्सा होंगे।

भारतीय सेना भारत पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ‘विजय सांस्कृतिक’ महोत्सव आयोजित करेगी।

  • भारतीय सेना 26 से 29 सितंबर तक कोलकाता में विजय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करेगी।
  • यह भारत-पाक युद्ध 1971 की स्वर्ण जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाएगा।

पर्यावरण पारिस्थिकी-:

तमिलनाडु में कोवलम समुद्र तट एवं पुडुचेरी में ईडन समुद्र तट को ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया।

  • तमिलनाडु में कोवलम समुद्र तट एवं पुडुचेरी में ईडन समुद्र तट को ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया।
  • ब्लू फ्लैग प्रमाणन वाले भारतीय समुद्र तटों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई।
  • फॉउण्डेशन फॉर एनवेरमेंट एजुकेशन एफईई डेनमार्क ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान करता है।

ट्राइफेड एवं बिग बास्केट ने प्राकृतिक वन धन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • ट्राइफेड एवं बिग बास्केट ने प्राकृतिक वन धन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • वन धन उत्पाद इकाइयों से वन धन उतपाद बिग बास्केट को उपलब्ध कराएं जायेगें।
  • ट्राइफेड = (भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ)
  • यह एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में हुई है।
  • इसका मुख्यालीनी दिल्ली में है।

सरकार सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन एमके-1 ए खरीदेगी।

  • रक्षा मंत्रालय भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक,एमबीटी अर्जुन एमके-1ए खरीदेगा। चेन्नई में स्थित हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवादी इन टैंक की आपूर्ति करेगी।
  • यह रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करेगा एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 15 साल से अधिक समय के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता दिशा निर्देशों में संशोधन किया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता दिशा निर्देशों में संसोधन किया है।
  • नई सीमा के अनुसार, औसत वार्षिक पीएम 2.5 सहित की प्रदूषकों के लिए स्वीकार्य सीमा कर दी है।

विविध तथ्य-:

पंकज त्रिपाठी फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर बने।

  • पंकज त्रिपाठी को फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
  • वह दो सालों के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के मार्केटिंग अभियानों के चेहरा होंगे।
  • पंकज त्रिपाठी फिनो के पहले ‘फिकर नॉट कैम्पेन’ का चेहरा होंगे।

प्रथम हिमालयन फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 24 सितंबर 2021 को अनुराग ठाकुर द्वारा किया जाएगा।

  • केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 24 सितंबर,2021 को प्रथम हिमालयन फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  • यह आयोजन लेह लद्दाख में आयोजित किया जा रहा है।
  • शेरशाह परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित एक जीवनी आधारित युद्ध फिल्म है।

आप इसे भी पढ़ें-:

Current affairs in hindi [ rojgardarpan]

भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं महत्त्व

भारत की प्रायद्वीपीय नदियाँ एवं जल प्रपात

नीरज चोपड़ा जीवन परिचय 2021 | Neeraj Chopra Biography in hindi 2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *